Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > एक मांस तस्कर धरा गया,पांच की तलाश

एक मांस तस्कर धरा गया,पांच की तलाश

Spread the love

16 मई को कोतवाली शिवली की औनहा चौकी क्षेत्र में एक लोडर में प्रतिबंधित पशुओं का मांस व सिर पकड़े जाने का मामला

 

शिवली,20 मई 2023। चार दिन पहले औनहा के प्रतिबंधित पशुओं को काटकर मांस बिक्री करने में लगे गिरोह के एक आरोपी को पुलिस को पकड़ा है। कानपुर के बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा का रहने वाला
आरोपी लोडर चालक अविनाश गुप्ता को शुक्रवार को केशरीनिवादा गांव के पास से दरोगा विकल्प चतुर्वेदी ने पकड़ लिया। जब कि आधा दर्जन प्रकाश में आए आरोपी अभी फरार है।
मालूम हो कि 16 मई को कोतवाली शिवली की औनहा चौकी क्षेत्र में एक लोडर को संदिग्ध हालात में जाता घेर लिया था। इधर चालक व बदमाश बचने के लिए लोडर को लेकर खेतों की तरफ भागा। तब तक औनहा,खलकपुर के ग्रामीणों ने लोडर को घेर लिया। अपने को घिरा देख मांस तस्करी में लगे लोग भाग निकले थे। लोडर चालक के अलावा आधा दर्जन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। हालाकि तमाम प्रयास के बावजूद दूसरे आरोपियों को पुलिस पकड़ नही पाई। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि घटना में शामिल लोडर चालक को पकड़ा गया है।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *