Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मजदूर की हादसे में मौत,परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

मजदूर की हादसे में मौत,परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Spread the love

मैथा,कानपुर।देहात,20 जुलाई 2023। मजदूरी कर पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी।अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली शिवली के फंदा गांव का रहने वाला संजय(45) कल्यानपुर से मजदूरी कर मंगलवार की वाहन से उतरकर पैदल घर वापस आ रहा था। कल्यानपुर शिवली रोड पर रामजानकी डिग्री कालेज व अनूपपुर गांव के समीप संजय को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। और भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना गौवंश के झुंड को देखकर संजय रोड की तरफ की तरफ आ गया। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजन पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत पर पत्नी लक्ष्मी,पुत्रियों रोशनी व चांदनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दरोगा विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *