वृद्धा का शव खेत में पड़ा मिला

कानपुर देहात,25 फरवरी 2024। आठ दिन पहले लापता हुई वृद्धा का शव गांव से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। परिजनों का कहना है की वृद्धा मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आठ दिन पहले लापता हो गई थी बुजुर्ग महिला

कोतवाली शिवली के बलुवापुर गांव से 18 फरवरी को सुशीला देवी(70) बेर लेने खेतों पर गई थी। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पता न चलने पर 20 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार की सुबह गांव के समीप गेहूं के खेत में उनकी लाश पड़ी ग्रामीणों ने देखी। देवर नोहन सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू की। वृद्धा की लाश मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देवर नोहन सिंह ने बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नही था।

जाहिरा चोटे नही,पीएम रिपोर्ट आने पर होगी कार्यवाही-इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह

इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वृद्धा का शव पड़ा मिला है। शरीर पर ऊपरी तौर पर शव पर चोट के निशान नही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *