शिवली थाना क्षेत्र में मिली किशोरी की लाश,फैली सनसनी,एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को शाम को खेतों पर शौच के लिए गई। गुरुवार की सुबह सागौन के बाग में उसका शव पड़ा मिला। गले में दुप्पटा कसा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन व गांव वाले बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने पड़ोसी गांव एक युवक पर मनमानी करने के विरोध में हत्या करने का आरोप लगाया है। शिवली थाना प्रभारी शीलेंद्र कुमार सिंह व रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम मैथा राजीव कुमार पांडे,सीओ रसूलाबाद सौरभ कुमार वर्मा,सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह मौके पर पहुंची।एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मौके पर ही।पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
