ओवरलोड वाहनों पर लगाएं लगाम-डीएम
जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर, राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा, दिए निर्देश
कानपुर देहात 23 सितम्बर 2025।जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज, बाट-माप आदि को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को प्रवर्तन बढ़ाने व ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में लायें प्रगति
जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण, स्टांप वाद आदि की समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वादों के निस्तारण के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। जिलाधिकारी ने आडिट आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
आईजीआरएस, तहसील दिवस व सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस, तहसील दिवस व सीएम हेल्पलाइन, मा0 जनप्रतिनिधियों के सन्दर्भ से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि में कराया जाए, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। जनसुनवाई अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त छोटी से छोटी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाये, शिकायतों के निस्तारण में संबन्धित शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी शासन के मंशानुरूप राजस्व कार्यो में प्रगति लाये, जिससे आमजन को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समयान्तर्गत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सर्तकता बरतने तथा क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यन्त कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय, आईजी स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी आदि विभागों के अधिकारीगण के साथ ही समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
