फिरोजाबाद से झारखंड के लिए निकला व्यापारी भाऊपुर में हुआ कुछ ऐसा कि मचा हड़कंप

कानपुर देहात। कालका हावड़ा ट्रेन से फिरोजाबाद से चूड़ी लेकर झारखंड वापस जा रहे व्यक्ति की अचानक तबियत खराब होने पर भाऊपुर स्टेशन पर देर रात उतारा गया। शिवली सीएचसी इलाज के लिए लाए जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

झारखंड प्रदेश के जिला व थाना रामगढ़गांव रमानगर मरार का रहने वाला  था मृतक व्यापारी विशेश्वर प्रसाद

झारखंड प्रदेश के जिला व थाना रामगढ़गांव रमानगर मरार का रहने वाला विशेश्वर प्रसाद (57) पुत्र मंगू बीती देर रात ट्रेन से फिरोजाबाद से चूड़ी लेकर झारखंड जा रहा था। शनिवार की देर रात ट्रेन में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। सूचना पर ट्रेन को भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर रोक गया। विशेश्वर प्रसाद को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी शिवली लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *