अधिवक्ताओं को लग रही सूली,बंद करो वसूली
कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मैथा में एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने न्यायिक एसडीएम आर एस तिवारी व तहसीलदार सुनील कुमार के साथ शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना। तहसीलदार न्यायालय में कार्यरत कर्मी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकरअधिवक्ताओं संदीप मिश्रा,भूपेंद्र सिंह,संजीव तिवारी,राजीव दीक्षित,गौरव त्रिवेदी आदि ने शिकायत दर्ज कराई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई। राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके नायब तहसीलदार अनुरुद्ध कुमार,बीडीओ संजू सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी डा सिद्धार्थ पाठक, एबीएसए सपना सिंह,कानूनगो नन्दकिशोर , राजकुमार राठौर, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार पाल,एडीओ समाज कल्याण धीरज सविता,प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता सहित तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
