Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीएम एसपी ने बांटे निःशुल्क हेलमेट

डीएम एसपी ने बांटे निःशुल्क हेलमेट

Spread the love

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने हेतु वितरित किये निःशुल्क हेलमेट

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता का दिया संदेश

कानपुर देहात 16 सितम्बर 2025। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा विशेष हेलमेट वितरण अकबरपुर ओबर ब्रिज के नीचे किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के साथ निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट पहनने के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का उपकरण नहीं, अपितु समाज और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर हेलमेट पहनना कानून के साथ-साथ सुरक्षा का प्राथमिक कदम है, जिससे दुर्घटनाओं में जीवन की रक्षा सुनिश्चित होती है। पुलिस अधीक्षक ने भी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर ही सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट का उपयोग करें और अपने परिवारजनों, मित्रों व परिचितों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रशासन समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाता रहेगा, जिससे जनजागरूकता का स्तर और अधिक बढ़े। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व, सुरक्षा उपायों एवं दुर्घटना से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी, यातायात प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। संकलन बृज बिहारी द्विवेदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *