Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > एसडीएम को बड़ागांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप बताया दुखड़ा

एसडीएम को बड़ागांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप बताया दुखड़ा

Spread the love

मुख्य मार्ग बनवाने के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर देहात। मैथा तहसील के बड़ागांव ग्राम के मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की । कई दशकों से बदहाल पड़े मार्ग को लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के खिलाफ आक्रोश का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को प्राथमिकता देते हुए गांव को सर्वांगीण विकास से दूर रखा है।वहीं ग्राम प्रधान ने बताया लगातार दस वर्षों से ग्राम को फर्श से अर्श तक ले जाने का कार्य किया है लेकिन मुख्य मार्ग विवादित होने के चलते उस पर कार्य नहीं कराया जा सका है।सोमवार को मैथा तहसील में शिवनारायण अवस्थी की अगुवाई में विमलेश शुक्ला, सुरेश सिंह, मिथलेश शुक्ला, मूलचंद्र राजपूत, नन्हके राजपूत, धीरू अवस्थी सहित कई लोग ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बताया कि कुछ दिन पहले मैथा ब्लाक में बीडीओ के समक्ष भी अपनी समस्या रखी थी लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *