Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > मदद की चेक देकर पीड़ित परिवार को राज्यमंत्री व तहसीलदार ने लगाया मरहम

मदद की चेक देकर पीड़ित परिवार को राज्यमंत्री व तहसीलदार ने लगाया मरहम

Spread the love

सर्पदंश से मृत बच्चे के पिता को मंत्री व तहसीलदार ने दिया 4 लाख रुपए की सहायता राशि का प्रमाण पत्र —

बृजबिहारी द्विवेदी। मैथा कानपुर देहात। महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व तहसीलदार सुनील कुमार ने मैथा तहसील के मारग गांव में सर्पदंश से मृत तीन वर्षीय बालक अंश के पिता को चार लाख रुपए की धनराशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया । गुरुवार को मंत्री मृतक बच्चे के घर पहुंची , परिजनों का हाल-चाल जाना और उन्हें पुनः सांत्वना दी।

4 सितंबर को मारग मैथा में घटी थी दुखद घटना

विदित हो कि 4 सितंबर को मारग मैथा निवासी राकेश कमल के 3 वर्षीय पुत्र अंश को रात में चारपाई से उतरते समय जहरीले सर्प ने काट लिया था । उपचार के समय उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर लगते ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, तहसीलदार सुनील कुमार, कानूनगो राजकुमार राठौर व लेखपाल नंदलाल पटेल मौके पर पहुंचे थे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हर संभव मदद का भरोसा दिया था । उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुखदाई घटना है । वह हमेशा पीड़ित परिवार के साथ हैं।

07दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को दी सहायता राशि

तहसील स्तरीय अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से 07दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान कर दी गई। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया मृतक के पिता के बैंक खाते में गुरुवार की दोपहर उक्त धनराशि हस्तानांतरित कर दी गई है।‌

ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर रहे मौजूद

ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर व राज्य मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो राजकुमार राठौर, लेखपाल नंदलाल पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मैथा दयालू गुप्ता, एडवोकेट समीर अवस्थी ,लाला तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *