बड़ा हादसा मां बेटी की हुई मौत, पसरा सन्नाटा

कानपुर देहात। विकासखंड रसूलाबाद के सिमरामऊ गांव में छत ढहने से मिट्टी में दबकर मां बेटी की मौत हो गई। सिमरामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (45) अपनी बेटी नीशू सिंह (24) घर के अंदर थी। कच्चे कमरे की छत अचानक ढह गई।

और जब तक उन्हे निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई।सर्वेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिव शंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार व लेखपाल अंशुमान सिंह मौके पर पहुंचे।
