Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जब योगी के मंत्री बने फरियादी,जांची व्यवस्था

जब योगी के मंत्री बने फरियादी,जांची व्यवस्था

कानपुर देहात। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने खुद भी बाढ़ पीड़ित बनकर जिला आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर व्यवस्था का जायजा लिया। और पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेल्पलाइन पर आने वाली प्रत्येक कॉल का तुरंत संज्ञान लिया जाए और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एडीएम, एसडीएम पुखराया, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। इससे पहले प्रभारी मंत्री एवं मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने पुखराया तहसील में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। लोगों की आवाजाही के लिए नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए व प्रभावित परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधा, दवाइयों और राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *