344 लाख की योजना के भुगतान का होगा सत्यापन-ग्राम आयुक्त
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर एवं निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का किया गया निरीक्षण
कानपुर देहात दिनांक 08 सितंबर 2025।आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने सोमवार को आलमचाँदपुर में दो हेक्टेयर में बने नवनिर्मित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बताया गया कि यह परियोजना पीएमएफ़एमई के अंतर्गत लगभग 344 लाख रुपये की लागत से किया गया है। निरीक्षण में बताया गया कि उक्त परियोजना का भुगतान बिना उपकरणों को स्थापित किए मंडल स्तर पर किया जा चुका है। जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कार्य गुणवत्ता में कमी तथा डीपीसी के आधार पर कराये गए कार्यों का सत्यापन कर शीघ्र शासन को अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद विकास खण्ड अकबरपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। यह परियोजना बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 2326.94 लाख रुपये की स्वीकृति से संचालित की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत 1781.02 लाख रुपये निर्धारित है। कार्य का प्रारम्भ 19 मई 2025 को किया गया है तथा इसे 18 नवम्बर 2026 तक पूर्ण किया जाना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, परियोजना निदेशक सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व कार्य संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
