Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > चंद्रग्रहण आज,क्या होगा प्रभाव

चंद्रग्रहण आज,क्या होगा प्रभाव

Spread the love

भारत सहित अन्य देशों में भी दिखाई देगा ग्रहण

मैथा कानपुर देहात।संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार दिनांक 7/9/2025 को खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।माण्डा मैथा निवासी पं० केशव तिवारी ने बताया कि भारतीय समय से विरल छाया प्रवेश रात्रि 8-58 बजे, ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9-57बजे, तथा सम्मिलन रात्रि 11-1बजे तथा मोक्ष रात्रि 1-27विरल छाया निर्गम रात्रि 2-57 पर होगा। इस ग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार 12-57 बजे मध्याह्न से प्रारंभ होगा। यह ग्रहण एशिया आस्ट्रेलिया यूरोप अंटार्कटिका पैसेफिक इंडियन ओसियन मे दृश्य होगा|तथा उन स्थान पर ग्रहण से संबंधित वेध सूतक स्नान दान पुण्य कर्म एवं यम नियम मान्य होंगे।

सूतककाल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे एवं पूजन अर्चन आदि क्रियाकलाप निषेध रहेंगे। शास्त्रों में सूतक काल में की गई मानसिक पूजा का विशेष फल बताया गया है। यह ग्रहण इस बार पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र एवं कुम्भ राशि पर हो रहा है। इससे इस नक्षत्र एवं राशि वालों को रोग कष्ट पीड़ा आदिफल हो सकते हैं।

बृजबिहारी द्विवेदी/रिपोर्टर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *