Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > फायरिंग-दो घायलों को इलाज के लिए भेजा कानपुर

फायरिंग-दो घायलों को इलाज के लिए भेजा कानपुर

Spread the love

कानपुर देहात।शिवली कोतवाली क्षेत्र के ज्योति गांव में विवाद के बाद चली गोली से दो लोग घायल हो गए। दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जब कि तीसरे का व्यक्ति के भी दो छर्रे लगे है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सौरभ वर्मा भी मौके पर पहुंचे। रास्ते को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
कोतवाली शिवली के ज्योति गांव में दो पक्षों में शनिवार की शाम पूर्व प्रधान कौशल सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ आशीष सिंह व दूसरे पक्ष के अभिमन्यु सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। तीसरे व्यक्ति बालेंद्र सिंह उर्फ लवी पुत्र राजेंद्र सिंह ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र सिंह ने बताया कि अभिमन्यु सिंह एवं दूसरे देवेंद्र सिंह उर्फ आशीष सिंह गोली लगने से घायल हो गए। एक अन्य ग्रामीण रघुपाल सिंह निवासी ज्योति के भी दो छर्रे लगे है। घायल अभिमन्यु सिंह एवं देवेंद्र सिंह उर्फ आशीष सिंह को सीएचसी शिवली में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि गोली कांड को अंजाम देने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

थाना शिवली के ज्योति गांव में आरोपी बालेंद्र ने बारह बोर के असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए।आरोपी की तलाश की जा रही है-राजेश पाण्डेय,एएसपी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *