जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रसूलाबाद में समाधान दिवस का आयोजन
कानपुर देहात 05 सितम्बर 2025। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश है।सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर के अनुसार दिनांक 06 सितम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसूलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा तहसील सिकंदरा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
