ग्राम प्रधान की इलाज के दौरान मौत
रिपोर्ट-राजू शुक्ला
शिवली। इलाज के दौरान अरशदपुर गांव के ग्राम प्रधान की मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी होने पर ग्रामीणों में शोक छा गया। विकास खंड मैथा की ग्राम सभा अरशदपुर के रहने वाले राकेश राजपूत ने बताया कि बड़े भाई खुशीलाल राजपूत मौजूदा ग्राम प्रधान थे। पेट दर्द होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में शोक छा गया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने क भी शोक जताया है।
