मैथा में धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा

कानपुर देहात। मैथा कस्बा में विगत 150 वर्षों से बुढ़वा मंगल के अवसर निकल रही शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में महावीर हनुमान ,श्री रामदरबार,राधा कृष्ण,शंकर पार्वती,राजा मकरध्वज की झांकी शामिल रही। और अघोरियों द्वारा भव्य नृत्य किया गया। शोभायात्रा भव्य रूप से निकली। शोभायात्रा ठाकुर द्वारा पोस्ट ऑफिस से मैथा बाजार,ब्लॉक रोड होते हुए मांडा से शिव का तालाब (सीके ताला )मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा का आयोजन बुढ़वा मंगल सेवा समिति मैथा के द्वारा किया गया। यात्रा में हजारों की तादाद में ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूरा नगर श्रीसियारामजय जय हनुमान के उद्घोष।से गूंजता रहा।
जेसीबी से की गई पुष्प वर्षा
यात्रा के साथ चलते रहे लोगों पर शोभा यात्रा में जेसीबी द्वारा पुष्वर्षा की गई। शोभा यात्रा में शामिल जेसीबी को देखने की होड़ रही।
