Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > दीपावली बाद फिर होगी दिशा की बैठक

दीपावली बाद फिर होगी दिशा की बैठक

Spread the love

कानपुर देहात 02 सितम्बर 2025।जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की अध्यक्षता व जिलाधिकारी कपिल सिंह की उपस्थिति में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित हुई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि मंगलवार की बैठक स्थगित करते हुए करते हुए दीपावली के बाद बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन, बीमा कम्पनियों द्वारा किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने, उर्वरक की सुचारु उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया गया। ड्रोन उड़ने की अफवाहों के सम्बन्ध में जनजागरूकता फैलाने एवं अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक,विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, कानपुर विकास प्राधिकरण के सचिव, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *