Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > अग्निपथ योजना से संभावनाओं के खुलेंगे नये द्वार-डीएम

अग्निपथ योजना से संभावनाओं के खुलेंगे नये द्वार-डीएम

Spread the love

युवा  दिग्भ्रमित न हो-एसपी

सुनाद न्यूज टीम 
18 जून 2022
कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन ने एसपी स्वप्रिल ममगाई की उपस्थिति में शुक्रवार को अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्व पुलिस कर्मियों, पूर्व सैनिकों व सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें उन्होंने उन भ्रान्तियों को दूर करने का प्रयास किया जिसके कारण युवा आन्दोलनरत है। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि इस योजना से युवकों के लिए नये संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।साइबर सिक्योरिटी में युवा पारंगत होंगे,अनुशासनवद्ध होंगे, साथ ही यह योजना युवाओं के सामाजिक उत्थान का प्रतीक बनकर उभरेंगी।ऐसी स्थिति में हमें इन युवाओं को समझाना होगा कि वे ऐसा रास्ता न अपनायें जो आराजकता का हो। इस मौके पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने कहा कि युवाओं का विरोध का यह तरीका उचित नही है। यह अमान्य है।आपसी संवाद से समस्याओं का हल निकल सकता है। कोई भी सरकार यह नही चाहती कि उसके युवाओं का अहित हो।इसलिए जरूरी है कि हम इस योजना के पीछे छिपे सकरात्मक पक्षों को युवाओं के सामने लाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर आदि अधिकारीगण व पूर्व सैनिक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राम स्वरूप पाल, कृष्णा बाबू, अशोक कुमार, गंगाराम, वीरेन्द्रर कुमार, बलराम आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *