Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम ने 353 अधूरी परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

डीएम ने 353 अधूरी परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Spread the love

जिलाधिकारी ने की 01 करोड़ व उससे ऊपर की लागत से निर्माणाधीन विकास योजनाओं की समीक्षा, निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कानपुर देहात दिनांक 19 अगस्त 2025।नवागंतुक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये एवं उससे अधिक लागत से निर्माणाधीन विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माण कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं का अवलोकन किया। जनपद में कुल 695 योजनाओं में से 349 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 353 योजनाएँ प्रगति पर हैं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जल निगम, पुलिस आवास निगम, प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आवासीय भवनों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, मंडी परिषद की सड़कें, जलापूर्ति योजनाएँ तथा ‘नमामि गंगे’ अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाएँ प्रमुख रूप से संचालित हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, सीसी रोड और नालियों के निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभागवार लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर प्रगति की वास्तविक स्थिति का आकलन भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर उतारना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसका सीधा लाभ जनता तक पहुँचना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, सीएमओ डा0 एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी प्रतिभा सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *