Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > गैर हाजिर अधिशासी अभियंता पर डीएम हुए नाराज

गैर हाजिर अधिशासी अभियंता पर डीएम हुए नाराज

Spread the love

कानपुर देहात। तहसील मैथा में नवागंतुक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गई। और निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान 59 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही जल निगम के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शासन को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस में 29 राजस्व, 7 विद्युत, 7 विकास खंड, 5 पूर्ति, 9 पुलिस तथा02 जिला विकास अधिकारी से संबंधित शिकायतें शामिल रही। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय,एसडीएम देशदीपक सिंह,तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *