Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > गैरहाजिर चार अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

गैरहाजिर चार अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Spread the love

तहसील रसूलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारीयों का रोका वेतन , कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के दिए निर्देश

कानपुर देहात दिनांक 18 अगस्त 2025मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने तहसील रसूलाबाद में आयोजित तहसील समाधान दिवस में अध्यक्षता करते हुए जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित विभाग, जैसे समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आदि, तहसील दिवस पर कैंप आयोजित करें, ताकि पात्र शिकायतकर्ताओं को उसी दिन योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की फीडिंग नियमित रूप से की जाए और रैंडम आधार पर अधिकारी स्वयं उसका परीक्षण करें। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत , अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ए०डी०ओ०(ए०जी०) एवं ए०डी०ओ० सहकारिता मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ शासनादेश के अनुक्रम में पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अपात्र व्यक्ति लाभ न पाए और कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। तहसील समाधान दिवस में राजस्व विभाग 24, विकास विभाग 12, पुलिस विभाग 07 चकबंदी 01 आपूर्ति 04 विधुत विभाग से 06, नगर पंचायत 01 अन्य 01 कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष पर कार्रवाई प्रक्रिया गत है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित की जाये। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रसूलाबाद, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *