Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > शिवली के विद्युत कैंप में 19 समस्याएं निस्तारित

शिवली के विद्युत कैंप में 19 समस्याएं निस्तारित

Spread the love

कानपुर देहात। विद्युत उपखंड शिवली में आयोजित मेगा कैंप में 19 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। साथ ही डेढ़ लाख रुपए बिलों का बकाया भी जमाया कराया गया।

मेगा विद्युत कैंप का गुरुवार को उद्घाटन रसूलाबाद की भाजपा विधायक पूनम शंखवार ने किया।अधिशासी अभियंता शैलेंद्र धीरानंन की देखरेख में मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में मुख्य रूप से उपखंड अधिकारी शिवली वंशरोपन, एसडीओ झींझक विकास श्रीवास्तव,अवर अभियंता शिवली राकेश राय, अवर अभियंता शोभन सौरभ त्रिपाठी, अवर अभियंता मैथा पुनीत,प्रभारी अवर अभियंता कहिंजरी रमाकांत, बाबू केके मिश्रा,टीजीटू अमित श्रीवास्तव, विनोद कुमार,उदीप शर्मा भाजपा नेता हेमंत सिंह हेमू भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *