Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > अनशन शुरू होने के पांच घंटे में पहुंचे अधिकारी,व्यापारियों को मनाया

अनशन शुरू होने के पांच घंटे में पहुंचे अधिकारी,व्यापारियों को मनाया

Spread the love

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के औनहां में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी के खिलाफ व्यापारी सोमवार को सुबह नौ बजे से क्रमिक अनशन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व बैठ गए। दोपहर करीब दो बजे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पांच घंटे में ही उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के डीआरएम अवनीश कुमार,नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार,थाना प्रभारी शीलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जब कि व्यापारी एक माह से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। और एसडीएम देशदीपक सिंह को भी पत्र सौंपा था। अधिकारियों ने व्यापारियों को समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। और शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों से माफी मांगने व दोबारा पुनरावृत्ति न करने के आश्वासन के पश्चात व्यापारियों ने अनशन खत्म कर दिया। बैंक में आ रही समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने करीब एक माह पहले व्यापार मंडल व मानव सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक तेजपाल सिंह को ज्ञापन भी दिया था। डीआरएम ने बताया कि व्यापारियों को मना लिया गया है।

बड़ी संख्या में लोग ने किया प्रतिभाग

इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, धीरू अवस्थी, सोनू सिंह, विनय अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी अग्निहोत्री,समाजसेवी पुष्पलता सिंह,कुंवरलाल गौतम, प्रगुण शुक्ला, दीपू तिवारी, अजय गुप्ता, मनोज तिवारी, अजय राजपूत, प्रवीण राजपूत, कल्लू सोनकर, लक्ष्मीनारायण राजपूत, अनिल अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *