Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चेन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

चेन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

Spread the love

 

कानपुर देहात,08 जून 2025। थाना क्षेत्र रूरा के रामनगर मोहल्ले में बीती 5 जून को बालिस्टर सिंह चौहान घर के बाहर सीडीओ पर बैठे थे। उसी समय साथ लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चेन स्नेचिंग कर भाग गए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को ढूंढ निकाला।

बहाने से बाइक मांग,लूट की घटना को दिया अंजाम

घटना के बाद पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे। फुटेज के आधार पर लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP 78 DH 6889 पैशन प्रो  डेरापुर थाना के रतनियापुर के ईंट भट्टे में कार्यरत मुनीम अजय की निकली। मुनीम अजय सिंह के नाती विनय प्रताप सिंह से उसी के पड़ोसी गांव का अंकित सिंह चौहान ग्राम नोनारी थाना डेरापुर और पड़ोस के गांव का 17 वर्षीय किशोर थाना डेरापुर,  रुरा तक जाने के लिए बाइक मांग कर ले गए थे।इसी दौरान दोनों ने कस्बा रूरा के रामनगर मोहल्ले में  एक वृद्ध व्यक्ति के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम  दे दिया।

पुलिस के साथ कर दी भुठभेड़

शनिवार की रात थाना क्षेत्र रूरा में उक्त दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त हुई इसी मोटरसाइकिल के साथ सराय गढ़वा अंडरपास के पास से रूरा पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दोनों अभियुक्तों द्वारा स्वयं की गिरफ्तारी से बचने के लिए  पुलिस टीम पर नाजायज तमंचे से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा   किए गए फायर से अभियुक्त अंकित सिंह चौहान घायल हो गया है। उसे दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा लगाया गया जहा से उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रिफर कर दिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि  इस घटना का षड्यंत्र मोहल्ला रामनगर रूरा के ही रहने वाले ध्रुव राज सिंह व सिंटू यादव  ने मिलकर रचा था।

शिवली कोतवाली में रेपिस्ट से भी की थी मुठभेड़

रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने शिवली कोतवाली में तैनाती के दौरान एक मंदबुध्दि लड़की से रेप करने वाले को घेरकर पकड़ा था। आरोपी ने गोली चलाई जो इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम के हाथ में लगकर निकली थी। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह की गोली से रेपिस्ट घायल हो गया था। उनके इस प्रयास की खूब प्रशंसा हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *