Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपाइयों ने सीएम योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपाइयों ने सीएम योगी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Spread the love

कानपुर देहात,05 जून 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यालय माती में जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। रेणुका सचान ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। 53 जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके बाद पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारी की बैठक ली इस बैठक में मोदी 3.0′ की वर्षगांठ 9 जून को है. इस मौके पर कानपुर देहात में भाजपा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही 9 जून को ‘मोदी 3.0’ का एक साल पूरा हो जाएगा. भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का जश्न मनाने के लिए एक बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम की योजना बना रही है. इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर पहुंच पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है।इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसभाएं और पदयात्राएं शामिल होंगी, जिसमें मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच पंचायत समिति सदस्य से लेकर सांसद-विधायकों की जिम्मेदारी तय की गयी है. ये सभी जनप्रतिनिधि आम जन के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे. वहीं, योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ने का काम करेंगे. इस अवसर पर महामंत्री बबलू शुक्ला बृजेंद्र सिंह नीरज पांडे सौरभ मिश्रा जीतू त्रिपाठी शिवपाल सिंह केपी सिंह अमित राजपूत बीटू द्विवेदी जीतेंद्र द्विवेदी अंशु त्रिपाठी श्यामू शुक्ला धर्मेंद्र कुशवाहा नितिन कुशवाहा आशीष दीक्षित प्रमोद त्रिपाठी भूरा पाल देवेश बरेली विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *