बार बालाओं का डांस पड़ा भारी, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच करने के दिए निर्देश कानपुर देहात, 21 सितम्बर 2025।सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो, जिसमें विद्यालय परिसर में अशोभनीय नृत्य प्रस्तुत…
अधिवक्ताओं को लग रही सूली,बंद करो वसूली
कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मैथा में एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने न्यायिक एसडीएम आर एस तिवारी व तहसीलदार सुनील कुमार के साथ शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना। तहसीलदार न्यायालय में कार्यरत कर्मी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकरअधिवक्ताओं संदीप मिश्रा,भूपेंद्र सिंह,संजीव तिवारी,राजीव दीक्षित,गौरव त्रिवेदी आदि ने शिकायत दर्ज कराई। सम्पूर्ण समाधान…
कुईतखेड़ा के प्रधान व सचिव पर बड़ी कार्रवाई
ग्राम पंचायत कुईत खेड़ा के प्रधान एवं सचिव निलंबित, प्रथम आरोप पत्र की तैयारी तथा रिकवरी के आदेश कानपुर देहात, 20 सितंबर 2025। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से कठोर कार्यवाही की गई है। ग्राम पंचायत कुईत खेड़ा,…
फंदा स्कूल के पवन के हुनर को राज्यपाल ने सराहा,किया सम्मानित
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फंदा के कक्षा 5 छात्र पवन कुमार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को कानपुर में एक समारोह में सम्मानित किया। शुक्रवार को छात्र का प्रधानाध्यापक,अभिभावकों व छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय फंदा के प्रधानाध्यापक अनुराग बाजपेई ने बताया कि विकसित भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता…
लाठीचार्ज के विरोध में मैथा के अधिवक्ता लामबंद
कानपुर देहात। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा तिवारी के नेतृत्व में देवेंद्र त्रिपाठी,शोभा देवी,राहुल दीक्षित,अधिवक्ता प्रमोद कुमार,रविकांत कमल,राजीव दीक्षित,सुमित पाठक ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी की…
खुशी-पुखरायां में दो ट्रेनों का और होगा ठहराव
मंत्री राकेश सचान के प्रयासों से पुखरायां स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत कानपुर देहात, 19 सितम्बर 2025। विशेषकर बुंदेलखंड एवं कानपुर देहात क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए रेलवे बोर्ड ने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत किया है। यह निर्णय…
डीएम एसपी ने बांटे निःशुल्क हेलमेट
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने हेतु वितरित किये निःशुल्क हेलमेट जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता का दिया संदेश कानपुर देहात 16 सितम्बर 2025। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी…
