Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अंतर्राष्ट्रीय > पहलगाम हमला-पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार

पहलगाम हमला-पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार

Spread the love

 

लखनऊ,23अप्रैल 2025। जम्मू कश्मीर में पहलगाम में आतंकी हमले में पूरे देश में गुस्सा पनपा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कैबिनेट समिति की बैठक में भाग लिया। और पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई शुरू करदी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने निम्नलिखित उपायों पर निर्णय लिया-

1-1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।

 

2) एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।

 

3) पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा। SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

 

4) नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।

 

5) भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *