Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > कानपुर देहात भाजपा कार्यालय में लगी पुरोधा नेताओं के चित्रों की प्रदर्शनी

कानपुर देहात भाजपा कार्यालय में लगी पुरोधा नेताओं के चित्रों की प्रदर्शनी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय माती में प्रदर्शनी में दिखा भाजपा के 46 साल का सफर:

कानपुर देहात,08 अप्रैल 2025।अटल-आडवाणी से लेकर मोदी तक की दुर्लभ तस्वीरें, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री अजीत पाल विधायक पूनम शंखवार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया उद्घाटन पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी में भाजपा के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कानपुर देहात दौरा शामिल है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की यात्राओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्षों के चित्र भी लगाए गए हैं।जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान राम जी मिश्रा बृजेंद्र सिंह मदन पांडे शिव वीर भदोरिया सत्यम सिंह चौहान ज्योत्सना कटियार कुसुम लता कटियार सौरभ मिश्रा कल्पना सक्सेना श्यामू शुक्ला विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *