Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > डीएम की अधिवक्ताओं से हुई बातचीत,मांगों पर अड़े अधिवक्ता

डीएम की अधिवक्ताओं से हुई बातचीत,मांगों पर अड़े अधिवक्ता

Spread the love

कानपुर देहात,01,अप्रैल 2025।चेंबर गिराए जाने के चलते मैथा तहसील में छह दिन से हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं की जिलाधिकारी से दोबारा वार्ता हुई। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय की पहल पर मंगलवार को अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,महामंत्री राजा तिवारी,रसूलाबाद के अध्यक्ष संदीप मिश्रा,अकबरपुर के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,दिलीप श्रीवास्तव,अनुज पाल,दिलीप यादव,हर्षवर्धन श्रीवास्तव से वार्ता की। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने दो जिलास्तरीय अधिकारियों को जांच व वार्ता के लिए नामित करने का भी आश्वासन दिया। हालाकि अधिवक्ता उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा के स्थानांतरण व गिरे चेंबर बनवाने व क्षतिपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। हड़ताल जारी है। दूसरी तरफ मैथा तहसील में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *