Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > 17 किलोमीटर सड़क का साढ़े छह करोड़ से नवीनीकरण शुरू

17 किलोमीटर सड़क का साढ़े छह करोड़ से नवीनीकरण शुरू

Spread the love


मैथा,कानपुर देहात,18 मार्च 2025। मैथा रनिया मार्ग का नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। सड़क बीच बीच में गड्ढे व खराब हो गया थी। लगाए गए पैच के चलते झटके भी लगते थे। साढ़े छह करोड़ से नवीनीकरण से इस रोड पर लोग फर्राटा भर सकेंगे।
मैथा रनियां मार्ग क्षेत्र का एक प्रमुख मार्ग है। जो कानपुर और माती मुख्यालय जाने वाले रोड़ों को जोड़ता है। मैथा रनियां मार्ग के 17 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम सोमवार को शुरू कर दिया। जेई सत्येंद्र शुक्ला ने हो रहे काम की गुणवत्ता भी परखी। मालूम हो कि यह मार्ग तहसील मैथा व ब्लाक मुख्यालय के साथ ही करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन को आसान बनाती है। एई आरके राय ने बताया कि मैथा रनियां मार्ग के 17 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *