इंतजार खत्म भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा इस दिन

कानपुर देहात,15 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष की घोषणा 16 मार्च अपराह्न 2:00 बजे जिला चुनाव अधिकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर सतीश द्विवेदी द्वारा भाजपा पार्टी कार्यालय माती में की जाएगी ।अपराहन 12:00 बजे भाजपा की पार्टी कार्यालय मे बैठक होगी । जिला सह चुनाव अधिकारी राम जी मिश्रा द्वारा जिला अध्यक्ष निवर्तमान जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी जिला प्रतिनिधि प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी को बैठक में आमंत्रित किया है ।जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया मंडल अध्यक्षों की भांति जिला अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति के आधार पर किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष की घोषणा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात के लिए पर्यवेक्षक के रूप में जयप्रकाश चतुर्वेदी एवं कानपुर देहात के प्रेक्षक के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री होमगार्ड नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति के समक्ष घोषणा की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *