Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > पकड़ा गया झोल-150 करोड़ रुपए की 225 बीघा जमीन फिर से ग्राम सभा को मिली

पकड़ा गया झोल-150 करोड़ रुपए की 225 बीघा जमीन फिर से ग्राम सभा को मिली

Spread the love

राजस्व ग्राम बिसायकपुर तहसील अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में काफी समय पूर्व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके 45हे0 (225 बीघा) जिसका बाजारू मूल्य लगभग 150 करोड रूपये है, को फर्जी तरीके से प्रविष्टि कराये जाने की शिकायत की जाचोपरान्त पुनः भूमि ग्रामसमाज में दर्ज किये जाने की कार्यवाही की गयी

राजस्व ग्राम धरऊ तहसील अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में काफी समय पूर्व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके रकबा 3.594हे0 जिसका बाजारू मूल्य लगभग 50 करोड रूपये की जमीन ग्राम सभा में दर्ज की गई

कानपुर देहात 11 मार्च 2025।जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय राजस्व ग्राम बिसायकपुर तहसील अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में काफी समय पूर्व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके 45हे0 (225 बीघा) जिसका बाजारू मूल्य लगभग 150 करोड रूपये है, को फर्जी तरीके से प्रविष्टि कराये जाने की शिकायत की जाचोपरान्त पुनः भूमि ग्रामसमाज में दर्ज किये जाने की कार्यवाही की गयी।

धरऊ तहसील अकबरपुर में 50 करोड़ की जमीन मिली

उप जिलाधिकारी अकबरपुर ने बताया कि जिला मुख्यालय राजस्व ग्राम धरऊ तहसील अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में काफी समय पूर्व राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके रकबा 3.594हे0 जिसका बाजारू मूल्य लगभग 50 करोड रूपये है, को फर्जी तरीके से अपने नाम कराये जाने की शिकायत की जाचोपरान्त पुनः ग्रामसमाज में दर्ज किये जाने की कार्यवाही की गयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *