ब्लाक दिवस में पूरी की गई औपचारिकता
सुनाद न्यूज
12 जून 2022
कानपुर देहात। पहली बार जिले के दस विकास खंड स्तर पर शनिवार को आयोजित हो रहे ब्लाक दिवस प्रचार प्रसार न होने औपचारिकता की भेंट चढ़ गया। इसी तरह प्रचार प्रसार के अभाव में एक भी फरियादी मैथा में आयोजित ब्लाक दिवस पर नही पहुंचा। बीडीओ के कार्यालय में बैठकर कर्मी फरियादियों का इंतजार करते रहे कोई भी फरियादी नही पहुंचा। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि पहली बार ब्लाक दिवस आयोजित हो रहा है। प्रचार प्रसार कराया जाएगा। जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर ब्लाक दिवस पर आने लगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमारपाल, सीडीपीओ सुमन लता यादव, पंचायत सचिव खुशबू श्रीवास्तव, नैनसी सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
