Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस

मैथा में लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

लेखपालों की समस्याओं की तरफ अधिकारियों का किया

कानपुर देहात,15नवंबर 2024। मैथा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया। तहसील अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालन लेखपाल कामता प्रसाद मिश्रा ने किया। सर्व प्रथम संघ संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर मौके पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सुनील कुमार व नायब तहसीलदार अनुरुद्ध कुमार ने शिरकत की। लेखपाल संघ पूर्व जिलाध्यक्ष अटल त्रिपाठी, कामता प्रसाद मिश्रा, नितिन बाजपेई आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लेखपालों के कार्यों में आने वाली कठिनाईयों के बारे में भी तहसीलदार को अवगत कराया। लायर्स एसोशिएसन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महामंत्री कुलदीप कुमार तिवारी अमीन संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।तहसीलदार सुनील कुमार ने लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।इस मौके पर आरके संतराम पटेल कानूनगो सुरेन्द्र सिंह, नन्द किशोर लेखपाल नन्दलाल, धर्मेन्द्र तिवारी, सर्वेश पाल, सुजीत कुमार सिंह,अवधेश कुमार, दिव्या सचान,धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राजनारायन,ममता सिंह,राजीव पाण्डेय, धर्मेन्द्र सचान,पुनीत, हर्षित त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, मोहन कनौजिया,प्रदीप पाल,धर्मेंद्र यादव,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *