मां ने बेटे को PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

सुनाद न्यूज टीम

08 जून 2022।

लखनऊ। यमुनापुरम कॉलोनी से मंगलवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया जहा पुलिस को सूचना मिलती है की पड़ोस के घर से तेज बदबू आ रही है और कुछ गड़बड़ी की आशंका लग रही है। जिसकी सूचना मिलते ही रात पुलिस उस मकान में पहुंचती है। और घर के अंदर जाती है। घर के अंदर नाबालिग भाई-बहन मिलते हैं। लेकिन जब पुलिस घर के अंदर स्थित बेडरूम का दरवाजा खोलती है। तो अंदर का नजारा देख सब सन्न रह जाते हैं। कमरे के अंदर महिला की लाश मिलती है जिसे देखकर पुलिस दंग रह जाती है लाश किसी और की नही बल्कि इन दोनों बच्चों की मां की होती है_

इस हत्या के पीछे की कहानी पढ़कर दुनिया भर के माता, पिता के होश उड़ जाएंगे

महिला की मौत का कारण कुछ और नहीं बल्कि उसी के नाबालिग बेटे की मोबाइल गेमिंग की लत का है। जिसने एक बेटे को अपनी मां का हत्यारा बना दिया। मोबाइल गेमिंग की लत से मजबूर बेटे ने मां की ही जान ले ली, लेकिन लखनऊ पुलिस का दावा है कि उसने हत्या का ये केस चंद घंटों में ही सुलझा लिया है और उसके मुताबिक, हत्या की ये थ्योरी सौ फीसदी सही है. आरोपी नाबालिग ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसकी मां उसे मोबाइल पर पबजी गेम खेलने पर रोकती थी. इससे नाराज व खफा होकर उसने रविवार की आधी रात को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मां के सिर पर गोली मार दी। जिससे मां की मौत हो गई जिसके बाद उसने मां के शव को कमरे में बंद कर दिया और छोटी बहन को धमकाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया और पूरे दो दिनों तक मां के शव के साथ इसी घर में बंद रहा।

असलहे बच्चों की पहुंच में बना बड़ा कारण,बच्चों के व्यवहार पर रखे निगाह

पुलिस जब मकान के अंदर दाखिल हुई तो हवा में दुर्गंध और खुशबू की मिली जुली महक आई जोकि शव के सड़ने और रूम फ्रेशनर की थी दो दिन बीत जाने के बाद जब शव से तेज बदबू आने लगी तो इसे छिपाने के लिए आरोपी बेटे ने घर में रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया। इसके बावजूद दुर्गन्ध इतनी तेज थी की पड़ोसियों तक शव की बदबू पहुंच गई और इसी से इस मामले का खुलासा हुआ। लड़के के पिता सेना में हैं और बंगाल में तैनात हैं इस घर में मां और दोनों बच्चे अकेले ही रहते थे. पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर घर में छोड़ी हुई थी। वो ये नहीं सोच पाए कि ये रिवॉल्वर उनका घर भी उजाड़ सकती है, लेकिन हुआ ठीक यही गुस्से से भरे नाबालिग बेटे के हाथ लगी पिस्तौल ने एक हंसता खेलता घर बर्बाद कर दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *