Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े-नायब तहसीलदार

खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े-नायब तहसीलदार

Spread the love

नायब तहसीलदार की कार्यवाही से मचा हड़कंप

कानपुर देहात,25 अक्टूबर 2024। मैथा तहसील के रूरा थाना क्षेत्र में इन दिनों खनन का कारोबार बड़े पैमाने में फल फूल रहा है।क्षेत्र में खनन माफिया बड़े पैमाने पर खनन कर मिट्टी को खोद कर जगह को पाताल बना रहे है। एक सूचना पर गुरुवार को नायब तहसीलदार ने पहुंच कर तीन ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर सीज करवा दी। क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर गहलों रिंद नदी के तराई में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मैथा अनुरुद्ध सिंह ने तीन ट्रैक्टर को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार की सूचना रूरा थाने दरोगा यशपाल मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने तीनों ट्रैक्टर को सुपुर्द कर दिया।वही इस यशपाल सिंह ने बताया की तीनो ट्रैक्टर को सीज किया गया है।और थाने में खड़ा कराया दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *