Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > जुगराजपुर बिठूर से गायब किसान का शव फतेहपुर में मिला

जुगराजपुर बिठूर से गायब किसान का शव फतेहपुर में मिला

Spread the love

कानपुर देहात,21 अक्टूबर 2024।शिवली कोतवाली के जुगराजपुर बिठूर गांव से गायब किसान ओमप्रकाश का शव जिला फतेहपुर के थाना बकेवर की नहर की झाल में उतराता हुआ मिला है। इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। शिवली पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई विनोद व राजेश ने शव की शिनाख्त की है।

16 अक्टूबर को बुआई कराने के लिए था निकला

कोतवाली की बाघपुर चौकी के गांव जुगराजपुर बिठूर की रहने वाली मालती दिवाकर ने बताया कि पति ओमप्रकाश दिवाकर उर्फ गुड्डू 40वर्ष, 16 अक्टूबर को पांडव नदी के पास खेत में लाही की बुआई कराने की बात कहकर निकले थे।

19 अक्टूबर को पत्नी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट

19 अक्टूबर को पत्नी मालती ने ट्रैक्टर मालिक कन्हैया मिश्रा व चालक नन्हा यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया। कुछ कपड़े के टुकड़े के खेत के पास पड़े मिले। इन लोगो ने पति को गायब कर दिया है।इंस्पेक्टर क्राइम संजीव सिंह ने बताया कि गायब किसान का शव थाना बकेवर जिला फतेहपुर की नहर में मिला है। भाई ने शिनाख्त की है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *