Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > सीएम योगी ने राजस्व कर्मियों के लिए की बंपर घोषणा

सीएम योगी ने राजस्व कर्मियों के लिए की बंपर घोषणा

Spread the love

लखनऊ,14 सितंबर 2024। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेखपालों व नायब तहसीलदारों के लिए सुविधाएं बढ़ाने ले निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कार्मिकों को आम जनता के कार्यों के लिए प्रायः फील्ड विजिट करना पड़ता है। ऐसे में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए। साथ ही नायब तहसीलदार की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी के लिए उन्हें चार पहिया वाहन की उपलब्धता कराई जाए। जीपीएस से संबंधित कार्यों के बेहतर संपादन हेतु लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को नए टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *