Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > पेड़ जीवन का आधार,आओ करे धरती का श्रृंगार-आशुतोष त्रिवेदी

पेड़ जीवन का आधार,आओ करे धरती का श्रृंगार-आशुतोष त्रिवेदी

Spread the love

हर जिम्मेदार नागरिक को अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष जरूर तैयार करने चाहिए

कानपुर देहात,03 सितंबर 2024।मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने अपने पिता के विनोद कुमार त्रिवेदी के साथ में विभिन्न वृक्षों का वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
 आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष जरूर तैयार करने चाहिए और वृक्षारोपण कर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए ।वृक्षारोपण वह प्रक्रिया है जिसमें वृक्षों के पौधों को भूमि सुधार या भूनिर्माण उद्देश्यों के लिए रोपित किया जाता है। वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा। वृक्षारोपण प्रदूषण को भी कम करता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित होता है। पेड़ लगाना हमारे जीवन के लिए बहुत अधिक आवश्यक है। इस मौके पर मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी उनके पिता विनोद कुमार त्रिवेदी, संगठन के सक्रिय सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा, अजय राजपूत व संजय कुरील उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *