कानपुर देहात,31 अगस्त 2024। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कई चौकी प्रभारी व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। कोतवाली शिवाली की बागपुर चौकी प्रभारी उमेश शर्मा को पुखरायां चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना अकबरपुर से दरोगा दयानंद झा को बाघपुर चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। दरोगा सनत कुमार को आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। इसी पद पर तैनात दरोगा चरन सिंह को थाना गजनेर भेजा गया है। जब कि चौकी प्रभारी पुखरायां पवन कुमार शर्मा को अकबरपुर थाने में तैनाती दी गई है।