Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > परौंख के लिए पासधारी बने वीआईपी

परौंख के लिए पासधारी बने वीआईपी

मीडिया पास के लिए चली मनमर्जी

सुनाद न्यूज टीम
03 जून 2022।
कानपुर देहात। परौंख में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पीएम नरेंद्र मोदी,सीएम आदित्यनाथ योगी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जारी होने वाले पास की मारामारी रही। तमाम लोगों ने वीआईपी पास मिलते ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पास से वीआईपी बने लोग पास को गले मे डालकर ठसक के साथ घूमते रहे। पूरे दिन वायरल पास पर लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते रहे। जब कि सूचना विभाग ने मनमर्जी से पास वितरित किए। जिला सूचनाधिकारी इस बाबत जवाब के लिए उपलब्ध नही हो सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *