Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > अग्निवीरों को पुलिस,पीएसी में मिलेगा आरक्षण-सीएम योगी

अग्निवीरों को पुलिस,पीएसी में मिलेगा आरक्षण-सीएम योगी

Spread the love

लखनऊ,26 जुलाई 2024।उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सेना की सेवा से वापस आने पर अग्निवीर सैनिकों को पुलिस व पीएएसी  में आरक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष के राजनीतिक बखेड़ा खड़ा करने पर कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने और अफवाह फैलाने का है। उन्होंने ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते दस साल में भारत में बेहतरीन काम हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *