Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > जिला कारागार में कैदियों को स्वस्थ्य रहने व नशामुक्ति के प्रति किया सजग

जिला कारागार में कैदियों को स्वस्थ्य रहने व नशामुक्ति के प्रति किया सजग

Spread the love

कानपुर देहात दिनांक 23 जुलाई 2024। जिला कारागार में मंगलवार को गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ नशा मुक्ति से सम्बन्धित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आचार्यों द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर एवं ‘पुस्तके हमारी सबसे अच्छी मित्र व बुरी आदतों को दूर करने वाली होती है पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया एवं बन्दियों को नैतिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये नशे से दूरी बनाने के हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन में गायत्री परिवार, कानपुर देहात के आचार्य द्वारा कारागार पुस्तकालय हेतु कई प्रकार की धार्मिक पुस्तकों तथा 01 नग पुस्तक रैक का अनुदान किया गया। कारागार अधीक्षक द्वारा गायत्री परिवार के आचार्य व सदस्यों को ऐसे ही और कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजन किये जाने का अनुरोध एवं गायत्री परिवार के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर विजय कुमार पाण्डेय, उप जेलर राजेश कुमार, विजय लक्ष्मी सिंह, इजहार अहमद व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *