Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > पति ने पत्नी बच्चों सहित सात लोगों पर किया हमला,एक बच्ची की मौत

पति ने पत्नी बच्चों सहित सात लोगों पर किया हमला,एक बच्ची की मौत

Spread the love

कानपुर देहात,23 जुलाई 2024। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में पति ने पत्नी,दो बच्चे,भाई,भाभी व उसके दो बच्चे सहित सात लोगों पर धारदार बांका से हमला कर दिया।एक बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई।छह बुरी तरह घायल लोगों को आईसीयू में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कुछ इस तरह रहा घटनाक्रम

पिपरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह मूल रूप से कटरी काटर थाना घाटमपुर का निवासी था। ननिहाल पिपरी में कुछ जगह मिली थी। सुरेंद्र पिपरी में लगभग पंद्रह वर्ष से मकान बना कर पत्नी पूजा व उसके दो बच्चे काव्या (4) व सूर्यांश (6) रहने लगे। लगभग चार वर्ष पूर्व सुरेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बहन के देवर दीपू सिंह से परिचय हो गया। और पूजा के पति सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद पूजा ने दूसरी शादी दीपू सिंह पुत्र मन्नालाल निवासी मुरलीपुर के साथ कर ली। वह भी पिपरी गांव में जाकर रहने लगा। पड़ोस में पूजा का देवर महेंद्र सिंह, देवरानी बीना, बच्चे सूरज सिंह,उमंग रहते है। पूर्व पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के क्लेम के पैसे को लेकर पुजा वा दीपू सिंह के बीच आये दिन विवाद हो रहा था।इसी बीच दीपू सिंह ने मंगलवार रा घर में रखा बांका से पूजा के पहले पति के बच्चे काव्य व सूर्यांश को बांका से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आई पूजा के ऊपर भी से हमला बोल दिया। देवर महेंद्र सिंह व देवरानी बीना व बच्चे सूरज सिंह व उमंग के ऊपर भी हमले कर दिया जिससे चारों बुरी तरह हमला करने से बेहोश होकर गिर पड़े। पड़ोसियों की सूचना पर भोगनीपुर कोतवाल अंजन सिंह, सीओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *