Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the love

कानपुर देहात,19 जुलाई 2024।हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह लगाम नही लग पा रही है। गुरुवार की रात थाना शिवली के बड़ागांव में हर्ष फायरिंग की घटना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में गुरुवार की रात विश्वनाथ वर्मा के नाती के जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की सूचना पर एसआई गुरेन्द्र प्रताप सिंह घटना की जांच करने पहुंचे। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी निवादा देवराय निवासी रफीक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद लाइसेंसी बंदूक व 15 कारतूस व दो खोखा बरामद किए है।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर कोर्ट भेजा गया है। जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *