Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > तहसीलदार को गाल पर मारा थप्पड़,वीडियो वायरल

तहसीलदार को गाल पर मारा थप्पड़,वीडियो वायरल

Spread the love

सुनाद न्यूज,23 जून 2024।उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद जसराना तहसील क्षेत्र के गांव नगला तुर्सी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जमीन के विवाद के निपटारे के लिए पुलिस बल के साथ मौके पर गए तहसीलदार को एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया। एकाएक गाल पर थप्पड़ पड़ने से तहसीलदार सड़क पर गिर गए।जिन्हे कर्मियों व पुलिस ने सम्हाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए वह नगल तुर्सी गए थे। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की है। लेखपाल द्वारा तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि किसान बार बार दौड़ाए जाने से नाराज था।थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *