Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > जयंत के केंद्र में मंत्री बनने पर जताई खुशी,बांटी मिठाई

जयंत के केंद्र में मंत्री बनने पर जताई खुशी,बांटी मिठाई

Spread the love

कानपुर देहात,14 जून 2024।  केंद्र की मोदी सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी जयंत सिंह को मंत्री कौशल विकास उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने पर गुरुवार की शाम कार्यकर्ताओं ने शिवली कस्बे में बस अड्डे पर बैठक की। और लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों,नवजवानों की पार्टी है। साथ ही कहा कि कानपुर देहात में कौशल विकास उद्यमिता के कार्यक्रमों को प्रमुखता से लाया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर नीरज सिंह चंदेल,विनोद अवस्थी,सतीश चंद्र मिश्र मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *