डीएम व पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
सुनाद न्यूज टीम
30 मई 2022
कानपुर। राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए पुलिस आयुक्त विजयसिंह मीना ने सोमवार को सुरक्षा का लिए जायजा लिया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चकेरी एयरपोर्ट,सिविल एयरोड्रम,सर्किट हाउस,मर्चेंट चेंबर हाल,इंदिरानगर स्थित आवास पहुचकर बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

